पातेपुर: पातेपुर के गनौर चौक पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर घायल, CHC में भर्ती, स्थिति गंभीर
पातेपुर के गनौर चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए पातेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार की शाम 6 बजे स्थानीय रत्नेश यादव ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक नीरपुर गांव निवासी दिनेश राय बताया गया है।