सैदपुर: माँ से शायर माता का दर्शन करने जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हुई मृत्यु, परिवार में हाहाकार
अपनी माँ से शायर माता का दर्शन करने जाने की बात कहकर घर से निकले कलवारी गाँव निवासी 20 वर्षीय युवक आशीष बिन्द की ट्रेन से गिरकर हृदयविदारक मृत्यु हो गई। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के निकट हुई इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं समूचे कलवारी गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। माँ उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।