कानपुर: मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन, संयुक्त महाप्रबंधक UPMRC पंचानन मिश्रा ने दी जानकारी
कानपुर मेट्रो को परिचालन और निर्माण कार्य में शहरवासियों का भी भरपूर समर्थन और सहयोग मिलता रहा है। कानपुर मेट्रो द्वारा आज परिचालन आरंभ होने की तीसरी वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर सुबह 12ः30 बजे से हुई।