सहजनवा: सहजनवा के मंगलपुर तेनहिया के पास चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹8700 और लोहे का फर्मा बरामद
सहजनवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मंगलपुर तेनहिया के पास से चोरी का अपराध करने के आरोप में, पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इसके कब्जे से 8700 नगद भी बरामद किया गया है और तीन लोहे का फर्मा भी, पुलिस ने इसके पास से बरामद किया है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए इसे न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।