बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में दबंगों ने युवक पर चाकू से किया हमला, मामले की पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया के रहने वाले युवक ओवैस ने जिला अस्पताल परिसर में शनिवार समय लगभग रात के 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया घटना शनिवार समय लगभग रात के 10:00 बजे की है वह अपने किसी काम से पुराने कब्रिस्तान के पास गया था। पुरानी कब्रिस्तान के पास के रहने वाले दबंग मुनीश व उसके तीन से चार साथियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।