दतिया: अन्तर्राज्यीय पशु चोर गैंग के तीसरे आरोपी को उनाव पुलिस ने पहूज नदी के पुल से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Datia, Datia | Sep 3, 2024 अन्तर्राज्यीय पशु चोर गैंग के तीसरे आरोपी को उनाव पुलिस ने पहूज नदी के पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मंगलवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी आरोपी सोहेल खान पुत्र गुड्डे खान जो कि अपने साथियों के साथ भैंसे चोरी किया करता था। जिसके 02 साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।