सरधना: बारिश के कारण जलभराव से बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मरों पर मंडराया खतरा, विद्युत एसडीओ ने नगर पालिका को दिया ज्ञापन
सरधना। नगर में लगातार दूसरे दिन भी हो रही बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर ऊर्जा निगम के एसडीओ रूपेश कुमार ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने आधा दर्जन स्थानों पर ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों के आसपास पानी भरने से दुर्घटना की आशंका जताई है।