फांसी के फंदे पर लटका मिला,
शरीर पर चोटों के निशान,
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
एंकर :---पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव लालवा में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव फैक्ट्री के पास किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन बुधवार को पलवल पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव को देखने के बाद आत्महत्या की बात मानने से इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई है। मृतक अविवाहित था लेकिन पिछले कुछ महीने से एक शादीशुदा दो बच्चों की माँ उसके साथ रही है। जो मौत से दो-चार दिन पहले से लापता थी। मृतक की पहचान दुष्यंत पुत्र गजराज निवासी गांव भीजपुरा, थाना सिधपुरा, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुष्यंत पिछले करीब छह महीने से गांव लालवा स्थित इंटरलॉक टाइल बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहा था और फैक्ट्री के पास ही एक कमरा किराए पर लेकर रहता था।
वी/ओ 1 परिजनों का आरोप है कि शव देखने पर उसके पेट पर जलने जैसे निशान दिखाई दिए। इसके अलावा मुंह और दोनों हाथों तथा पैरों से खून निकलता हुआ नजर आया। परिजनों ने शरीर के कई हिस्सों पर चोट या मारपीट जैसे निशान होने की बात भी कही है। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर उन्होंने युवक की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Palwal, Palwal | Sep 10, 2026