गुरुआ: गुरुआ बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के पास दुकान में घुसकर महिला के साथ हुई मारपीट, आरोपी को भेजा गया जेल
Gurua, Gaya | Feb 9, 2024 पंजाब नेशनल बैंक के निकट ब्यूटी बैग हाउस नामक दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने आरोपित जवाहर साव को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि महिला के पति कमलेश चंद्र ने मारपीट की घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया था।