गुरुआ: गुरुआ के बेलबीघा व ठेकहा गांव में सड़क कालीकरण की मिली स्वीकृति
Gurua, Gaya | Feb 6, 2024 दूब्बा पंचायत के बेल बिगहा गांव को नए वर्ष में पक्की सड़क की सौगात मिली है। विधायक विनय कुमार यादव ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक बेल बिगहा और ठेकहा गांव में सड़क की कालीकरण नहीं की गई थी। सड़क की कालीकरण के लिए उन्होंने कई बार विधानसभा में लिखित व मौखिक रूप से आवाज उठाया था। इसके बाद नए वर्ष में ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क कालीकरण के लिए स्वीकृति मिली है