गुरुआ: बिशुन बिगहा गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का शिलान्यास
Gurua, Gaya | Feb 8, 2024 प्रखंड के गुनेरी पंचायत में बिशुन बिगहा गांव का उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का शिलान्यास गुरुवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने की। शिलान्यास के मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भवन का संवेदक सुनील सिंह ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय गुनेरी में तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य शिलान्यास के साथ कर दी गई है।