सुसनेर: बड़ा देहरिया में जमीन विवाद: महिला के आरोपों का वीडियो वायरल, 4 पर केस दर्ज
ग्राम बड़ा देहरिया में गुरुवार को जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। महिला लक्ष्मीबाई घटना के बाद महिला सुसनेर थाने पहुंची। जहां गुरुवार शाम 5 बजे पुलिस ने जेठ, जेठानी, ससुर और अन्य महिला के पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। फरियादी महिला का थाने के बाहर से बनाया गया वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगा रही है।