मंडी: केंद्रीय विद्यालय मंडी में जागरूकता एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, मंडी द्वारा आज केंद्रीय विद्यालय मंडी में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण बारे जागरूकता एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, शिमला के उप-महानिदेशक अल्ताफ हुसैन हाजी ने किया।इस अवसर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के हर पहलू बारे अपने विचार व्यक्त किए।