मंडी: कृषि,स्वास्थ्य और शिक्षा पर केंद्रित होगा प्रदेश सरकार का राज्य बजट-मंडी दौरे पर बोले APMC अध्यक्ष संजीव गुलेरिया
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने बुधवार को कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 17 फरवरी को राज्य के लिए एक अच्छा बजट पेश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को मान कर किसानों से किए गए अपने वायदों को पूरा करना चाहिए।