मंडी: बुधवार को बाबा भूतनाथ का भगवान खाटू श्याम के रूप में किया गया सृंगार-देवानंद सरस्वती महंत बाबा भूतनाथ मंदिर
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 बाबा भूतनाथ मठ मंदिर मंडी में रोज माखन रूपी श्रृंगार के माध्यम से जिला भर के लोगों को बाबा भूतनाथ के अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन हो रहे हैं। तारा रात्रि के पश्चात बुधवार को माखन रूपी श्रृंगार के छठे दिन भगवान खाटू श्याम के रूप में सभी भक्तों ने बाबा भूतनाथ के दर्शन किए। महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।