मंडी: मंडी में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व,शीतला माता व कांगनी माता मंदिर में हुए विशेष कार्यक्रम
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर पुरानी मंडी के साथ राधे श्याम मंदिर में बसंत पंचमी का उत्सव हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया गया।बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर पूर्व संध्या में राधा श्याम मंदिर में किर्तन दरबार सजाया गया,जिसमें महिलाओं ने बड़चढ़ कर भाग लेकर जहां राधा श्याम का गुणगान किया वहीं गीता पाठ भी आयोजित किया गया।कांगनी माता मंदिर में भंडारा लगाया गया।