मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बताएं प्रदेश में आपदा से राहत को लेकर कहां हुई है बंदरबांट- HPCC प्रवक्ता संजीव गुलेरिया
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 संजीव गुलेरिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां गायब हो गए थे और केंद्र की भाजपा सरकार से प्रदेश के लिए जयराम ठाकुर और उनकी टीम कितना राहत पैकेज लेकर आई है। उन्होंने प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू का अपने बजट से 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज प्रभावितों को देने का धन्यवाद किया है।