खजनी: सिकरीगंज के हर्रेडाड़ गांव में युवक पर हमले के मामले में यश की मां ने न्याय की गुहार लगाई
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हर्रेडाड़ गांव में युवक पर हमले के मामले में आरोपी यश की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यश विवाद की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों का झगड़ा छुड़ाने लगा था। उसने किसी पर हमला नहीं किया। वहीं घायल युवक के भाई का दावा है कि यश ने उसके भाई को पकड़ा था।