प्रतापगढ़: देहात पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मोहम्मद शमशाद को घोसियाना से गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार शाम 5 बजे उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया की टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर धारा 147 और 323 के तहत वांछित अभियुक्त मोहम्मद शमशाद (27 वर्ष) को घोसियाना मोहल्ला स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।