बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मां ज्वाला देवी का 6 दिवसीय महोत्सव होलिका दहन व फूलों की होली के साथ प्रारंभ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में छह दिवसीय मां ज्वाला देवी महोत्सव मंगलवार की रात 9 बजे होलिका दहन तथा फूलों की होली के साथ प्रारंभ हो गया। इस मौके पर मां ज्वाला देवी के दरबार का सुंदर श्रृंगार किया गया था। मंदिर की भव्य सजावट की गई थी। बिजली की रोशनी से मेला परिसर जगमग हो रहा था। लोगों की भारी भीड़ रही।