पिंड्रा: गुजरात के राज्य्पाल श्री आचार्य देवव्रत का बरेका भ्रमण
गुजरात के राज्य पाल श्री आचार्य देवव्रत ने बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया । सर्वप्रथम महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा ने बरेका कर्मशाला आगमन पर राज्य पाल श्री आचार्य देवव्रत का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया । तत्पमश्चात् उन्होंने बरेका के न्यू लोको फ्रेम शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको असेम्बली शॉप सहित अन्यो विभिन्न शॉप का भ्रमण किया ।