टीका लगाने के होड़ में विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर भिड़े दो व्यक्ति, 5 मिनट तक बीच रोड पर चला बवाल
वाराणसी में गोदौलिया चौराहा से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर टीका-चंदन लगाने वाले दो व्यक्ति आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी तरह दोनों को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शांत कराया। जिसके बाद पता चला कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को टीका-चंदन लगाने की होड़ में दोनों की कहासुनी हुई।