आगर: आगर सुसनेर मार्ग पर आमला कटन के पास दो कारों की टक्कर, 13 घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
आगर सुसनेर मार्ग आमला कटन के समीप शुक्रवार दोपहर 3 बजे दो कार की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ओमनी कार और इक्का स्पोर्ट वाहन की टक्कर हुई बता दे कि ओमनी में सवार सभी घायल सोयत कला के पास लोहारिया के रहने वाले हैं।