खोदावंदपुर: एसडीएम ने खोदावंदपुर के सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए निर्देश
बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे मंझौल एसडीएम प्रमोद कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रसव कक्ष, ओटी कक्ष, बाह्य कक्ष, अंतःकक्ष एवं वार्ड रूम समेत अन्य कक्ष का गहन जांच पड़ताल की. एसडीएम ने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई देख काफी प्रसन्न हुए।