अरनोद: दलोट के सरकारी स्कूल में चोरी, चोरों ने प्रिंटर और पेटिका की राशि ले जाने के साथ दस्तावेज भी बिखेर दिए
अरनोद उपखंड के दलोट स्थित सरकारी स्कूल में रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल से कक्षाओं की चाबियां, लैपटॉप चार्जर, सैमसंग प्रिंटर, कागज के चार बॉक्स और अक्षय व गरिमा पेटिका में रखी राशि चुरा ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने स्कूल में रखे पुराने दस्तावेज भी बिखेर दिए। सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। जांच करने