पिता का सपना किया साकार, प्रिंस कुमार ने NEET UG 2026 में हासिल किए 609 अंक
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत कृपालपुर गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी राय के पुत्र प्रिंस कुमार ने NEET UG 2026 में 609 अंक प्राप्त कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रिंस कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को दिया। उनका लक्ष्य AIIMS में प्रवेश लेकर एक सफल और सेवाभावी डॉक्टर बनना है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। #apnagiridihnews #GiridihNews #Neet #education