Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image

गुरुवार को वेव इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शनगर, टटकरी, सियतांड, जमुआ, गिरिडीह के परिसर में निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएँ पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयघोष करते हुए रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। रथ यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुनः विद्यालय परिसर में ही संपन्न हुई। इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता का विकास करना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Giridih, Giridih | Jul 17, 2026

MORE NEWS

देवरी: 51 लीटर जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त देवरी प्रखंड के चतरो बजरंगबली चौक पहुंचे, भव्य स्वागत हुआ#viralnews2026

#apnachatro

#viewersfriendsfollowers

#citynewsgiridh

#facebookreelsviral

#giridihupdate

#अपनाtime #giridhisp

#GiridihNews

#giridih_jharkhand

देवरी: 51 लीटर जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त देवरी प्रखंड के चतरो बजरंगबली चौक पहुंचे, भव्य स्वागत हुआ#viralnews2026 #apnachatro #viewersfriendsfollowers #citynewsgiridh #facebookreelsviral #giridihupdate #अपनाtime #giridhisp #GiridihNews #giridih_jharkhand

Giridih, Giridih | Jul 17, 2026

जमुआ क्षेत्र में धान रोपा चालू…!
क्या आपके घर तरफ भी रोपा शुरू हो गया है..?

जमुआ क्षेत्र में धान रोपा चालू…! क्या आपके घर तरफ भी रोपा शुरू हो गया है..?

Giridih, Giridih | Jul 17, 2026

पिता का सपना किया साकार, प्रिंस कुमार ने NEET UG 2026 में हासिल किए 609 अंक

गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत कृपालपुर गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी राय के पुत्र प्रिंस कुमार ने NEET UG 2026 में 609 अंक प्राप्त कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रिंस कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को दिया। उनका लक्ष्य AIIMS में प्रवेश लेकर एक सफल और सेवाभावी डॉक्टर बनना है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। #apnagiridihnews #GiridihNews  #Neet #education

पिता का सपना किया साकार, प्रिंस कुमार ने NEET UG 2026 में हासिल किए 609 अंक गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत कृपालपुर गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी राय के पुत्र प्रिंस कुमार ने NEET UG 2026 में 609 अंक प्राप्त कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रिंस कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को दिया। उनका लक्ष्य AIIMS में प्रवेश लेकर एक सफल और सेवाभावी डॉक्टर बनना है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। #apnagiridihnews #GiridihNews #Neet #education

Giridih, Giridih | Jul 17, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से  गिरिडीह नगर इकाई  के द्वारा भगवान जगन्नाथ  की रथ यात्रा में कालीबाड़ी चौक में पुष्प वर्षा एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर प्रांत SFS सह-संयोजक अनीश राय ने कहा कि अभाविप स्थापना कल से ही सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते रही है ,मानव सेवा ही परिषद का सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है , भक्तों के बीच संगठन की ओर से  पेयजल की व्यवस्था एवं मेडिकल किट व्यवस्था किया गया था ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़े मौके पर नगर सह मंत्री अभिजीत, सिन्हा,  कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा,कॉलेज मंत्री क्रिस पासवान, कॉलेज सह मंत्री दीपक वर्मा, कृष्ण दास , पूर्व कार्यकर्ता अभिनव जीत, एडवोकेट प्रियांशु‌ कुमार,  श्रेयांश सिंह , अंकित पांडे, रोशन सिंह, कृष कुमार, चंदन कुमार, अविनाश कुमार, राहुल सिन्हा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#abvpgiridih #jagranathyatra #activities  #giridihnagar #rathyatra #kalibadi

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से गिरिडीह नगर इकाई के द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में कालीबाड़ी चौक में पुष्प वर्षा एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर प्रांत SFS सह-संयोजक अनीश राय ने कहा कि अभाविप स्थापना कल से ही सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते रही है ,मानव सेवा ही परिषद का सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है , भक्तों के बीच संगठन की ओर से पेयजल की व्यवस्था एवं मेडिकल किट व्यवस्था किया गया था ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़े मौके पर नगर सह मंत्री अभिजीत, सिन्हा, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा,कॉलेज मंत्री क्रिस पासवान, कॉलेज सह मंत्री दीपक वर्मा, कृष्ण दास , पूर्व कार्यकर्ता अभिनव जीत, एडवोकेट प्रियांशु‌ कुमार, श्रेयांश सिंह , अंकित पांडे, रोशन सिंह, कृष कुमार, चंदन कुमार, अविनाश कुमार, राहुल सिन्हा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। #abvpgiridih #jagranathyatra #activities #giridihnagar #rathyatra #kalibadi

Giridih, Giridih | Jul 16, 2026