मवाना: ग्राम खरखाली के जंगल में मेले के पास दो पक्षों में मारपीट, पूर्व ग्राम प्रधान की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Mawana, Meerut | Nov 25, 2026 सोमवार देर शाम खादर क्षेत्र के ग्राम खरकाली के जंगल में गंगा मेले की कुछ दूरी पर दो पक्षों में कहासुनी व विवाद होने के कुछ देर बाद एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर राड, लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व ग्राम प्रधान बिजेंद्र की मौत हो गई थी पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है।