बांका: जमीन नापी को लेकर तेलिया गांव में हुई मारपीट, चाचा भतीजा हुआ घायल
Banka, Banka | Jul 11, 2026 जमीन की नापी को लेकर तेलिया गांव में लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट की घटना शनिवार की सुबह 8 बजे समाने आई है।बताया गया कि मारपीट में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल, बांका में चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायलों की पहचान तेलिया गांव निवासी सच्चिदानंद मंडल तथा उनके भतीजे सरवन कुमार के रूप में हुई है