सिरसागंज: नगर पालिका परिषद में स्व-गणना अभियान चला, डिजिटल जनगणना को लेकर लोगों को किया जागरूक
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में गुरुवार को नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु स्व-गणना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गुरुदत्त सिंह और जिला प्रशिक्षक अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि सभी परिवार जनगणना अवश्य कराएं।