बांका: समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, लंबित पत्रों के शीघ्र निपटान के निर्देश
Banka, Banka | May 4, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 10 बजे समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान डीएम ने विशेष रूप से विभिन्न कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति का जायजा लिया।