केशकाल: ग्राम तरईबेडा में 13 वर्षीय बालिका ने घरेलू बात को लेकर नाराजगी के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तरईबेड़ा में 13 वर्षीय बालिका हेमंतील मरकाम ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि भोजन और सब्जी बनाने की बात को लेकर पिता से कहासुनी के बाद वह नाराज थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे घर के अंदर फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।