नुआंव: प्रखंड मुख्यालय में डीएम के द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन, समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी
Nuaon, Kaimur | Sep 6, 2024 शुक्रवार की दोपहर नुआंव प्रखंड मुख्यालय में कैमूर डीएम द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया है जहां आयोजित जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न गांव से लोग समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे हुए हैं। बारी-बारी से कैमूर डिएम सावन कुमार द्वारा जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना जा रहा।