हसपुरा: चयनित स्कूली बच्चों ने खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गयाजी किया रवाना, उपाध्यक्ष ने दिखाई झंडी
हसपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल पीरू व दाउदनगर प्रखंड के मिडिल स्कूल भावविगहा के चयनित स्कूली बच्चों ने गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जिसे बिहार पेंशनर समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयानंद सिंह,हैंडबांल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ए एच खां व कोच मो अमजद अली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।