Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
mlaniwas
No video available
31
1
शिक्षकों की शिक्षण व्यवस्था, क्याग़रीब घर के बच्चों के लिए सुविधाजनक है??आज के निरीक्षण न शिक्षक की डायरी दिखी न उनकी बच्चों के प्रति शिक्षा की गंभीरता, जितने आ जाये उनके लिए मध्यान भोजन बना लेते हैं, बाकी टाइम खेलना होतो खेलों या जो करना है
12.5k views |
Mandla, Mandla
| Aug 10, 2022
MORE NEWS
पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनीकरण एवं नल-जल योजनाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश जारी जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा समस्त पेयजल स्त्रोतों, नल-जल योजनाओं एवं जल प्रदाय व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। विभाग ने जलजनित रोगों की रोकथाम तथा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला ने बताया कि वर्तमान मौसम एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हैंडपंपों, नलकूपों, ओवरहेड टंकियों सहित विभिन्न पेयजल स्त्रोतों का नियमित क्लोरीनीकरण कराया जा रहा है। क्लोरीनीकरण से पानी में मौजूद हानिकारक जीवाणु एवं रोगाणु नष्ट होते हैं, जिससे पेयजल सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त बना रहता है। विभाग ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में संचालित नल-जल योजनाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा पाइपलाइन, वाल्व, कुएं, हैंडपंप और जल वितरण प्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में रिसाव, टूट-फूट अथवा अन्य तकनीकी खामियाँ पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से बाहरी दूषित जल के मिश्रण की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसके अलावा जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव एवं गंदगी को रोकने तथा पेयजल स्त्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। पेयजल को हमेशा स्वच्छ एवं ढंक्कर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी को उबालकर अथवा अन्य सुरक्षित विधियों से शुद्ध कर उपयोग में लाने की सलाह दी गई है। विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में बाधा, पाइपलाइन रिसाव, दूषित जल की आपूर्ति अथवा अन्य कोई समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल ग्राम पंचायत या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्थानीय कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला ने जिलेवासियों से जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विभागीय प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार सहायक संचालक श्री सेन्द्राम, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे ने सांदीपनि विद्यालय बिछिया के कार्यों का अवलोकन किया गया। वर्तमान में विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण और पुराने भवन की मरम्मत का कार्य तेज़ी से जारी है। आगामी 1 माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे छात्रों को जल्द ही एक बेहतर और सर्वसुविधायुक्त माहौल मिलेगा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा माहिष्मती घाट पर विशेष योग अभ्यास सत्र संचालित किया जा रहा है। रविवार 7 जून को भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन की भाँति योग अभ्यास सत्र में शामिल हुए और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। आयुष विभाग के मार्गदर्शन में 1 जून से जिला प्रशासन के सभी विभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, ज्ञान मुद्रा, ध्यान मुद्रा, वज्रासन, शवासन, नाड़ी शोधन, नाड़ी विभाजन तथा सूर्य नमस्कार सहित अनेक महत्वपूर्ण योगासन एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। योग विशेषज्ञों द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने में सहायता मिलती है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी प्रभावी साबित हो रही है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Ayush, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच: मंडला के किसानों को 8 करोड़ के ऋण स्वीकृत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कृषि क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए 6 जून को मंडला जिले की सभी शाखाओं में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूह, कृषि उद्यमी और अन्य हितग्राही शामिल हुए। मेगा क्रेडिट का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुजय कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवब्रत पाल, आरसेटी मंडला के निदेशक श्री राजेश रॉय और सेंट्रल बैंक मंडला शाखा प्रमुख श्री निखिल वोहरा सहित बैंक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं से जोड़ना था। बैंक ने सेंट कोल्ड स्टोरेज, सेंट फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री फार्म, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान साथी, कृषि अवसंरचना वित्त जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया गया और लोगों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिले की शाखाओं ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लाभार्थियों को कुल 8 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र दिए। इससे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को आजीविका और व्यवसाय मजबूत करने में मदद मिलेगी। अतिथियों ने किसानों से बैंक की योजनाओं का अधिक लाभ लेने और कृषि में आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन व वित्तीय साक्षरता अपनाने का आह्वान किया। बैंक ने इसे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण व ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग की प्रतिबद्धता बताया। Jabalpur Commissioner Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: सूर्य कुण्ड धाम में पौधरोपण जनपद स्तरीय आयोजन में शामिल हुए जन प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर के पास फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जन्मदिन, शुभ अवसर और पूर्वजों की याद में अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पीपल, नीम, बरगद जैसे वृक्षों को पवित्र माना गया है और वैज्ञानिक रूप से ये ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को बांधती हैं तथा भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करती हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना कछवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जोरावर सिंह, सरपंच रश्मि उइके, सीईओ श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम दुबे, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी रश्मि वर्मा, सचिव शोभाराम रघुवंशी और सहायक सचिव कन्हैया लाल कछवाहा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
1