फतेहपुर: फतेहपुर में विकसित भारत जी राम जी योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
फतेहपुर प्रखंड सभागार में विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला हुई। योजना के तहत 60% पक्का और 40% कच्चा कार्य होगा। अनुमोदन अब जिला स्तर पर होगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पंचायत अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और सामाजिक उपयोगिता पर जोर दिया गया।