उदवंत नगर: घोड़पोखर गांव में पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, हत्या के बाद दो फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती, दरवाजा उखड़ा
भोजपुर जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार उदवंतनगर थाना कांड संख्या 160/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत फरार/वांछित आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय क