फर्रुखाबाद: गांव नगला तबलतार में 15 वर्षीय किशोर पिकअप से गिरकर घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना मोहम्मदाबाद के गांव नगला तवलदार निवासी 15 वर्षीय अजय पुत्र भूरे सिंह गांव निवासी युवक घमंडी की पिकअप पीछे लटका हुआ था। तभी अनियंत्रित होकर अजय पिकअप से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने घायल अजय को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।