बिसौली: बिसौली में मजदूर दिवस पर संविदा कर्मियों ने मजदूरों के अधिकारों और मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा गया ज्ञापन
बिसौली अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विद्युत संविदा कर्मियों ने विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर शुक्रवार को 2 बजे करीब श्रमिक एकता का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कर्मियों ने शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।