कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर दिव्यांग समिति ने SDM संजीव कुमार को ज्ञापन दिया, समस्याओं के समाधान की मांग की
कासगंज में दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 के प्रभावी क्रियान्वयन और दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप निर्भय ने SDM संजीव कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद के सभी थानों में दिव्यांग अधिकार अधिनियम की प्रमुख धाराओं से संबंधित लिखित पट्टिकाएं लगाने की मांग की।