बिजनौर: गलखा देवी माता मंदिर की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में मंडावर थाने में 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Bijnor, Bijnor | Jul 10, 2024 बिजनौर के मंडावर थाने में पुलिस ने गलखा देवी माता मंदिर की जमीन हड़पने के मामले में 4 नामजद 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर की धाराओं में केस दर्ज किया है। कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पना चाहते थे। सुरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।