कुंडम: कुंडम पुलिस ने पडरिया में अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को दबोचा, 5 लीटर जब्त
पडरिया में घर के सामने अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी सुशील बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। चूंकि इस मामले में निर्धारित सजा 7 वर्ष से कम है, इसलिए पुलिस ने सीआरपीसी/बीएनएस के प्रावधानों के तहत आरोपी को न्यायालय का नोटिस पाबंद कराकर रिहा कर दिया है।