मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पहले प्रयागराज-मानिकपुर रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मची सनसनी
चित्रकूट में प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक के बीच शनिवार सुबह 8 बजे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मो. रेहान अमन निवासी रोहतास बिहार के रूप में हुई। युवक का शव चुरेह के मजरा कशेरुवा गांव के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।