बेहट थाना क्षेत्र के नदराना गांव में वन्य जीव के शिकार का मामला सामने आया है l अज्ञात शिकारियों ने नीलगाय को गोली मारकर घायल करने के बाद उसके शरीर से मांस निकाल लिया। संगठन के पदाधिकारियो हरीश कौशिक ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है और दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।