पूर्णागिरि: फर्जी तरीके से भारतीय नागरिकता से संबंधित दस्तावेज बनाने वाले नेपाली नागरिक को बनबसा पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेपाली नागरिक द्वारा फर्जी तरीके से भारत राष्ट्र की नागरिकता पहचान पत्र बनाकर भारत राष्ट्र मे निवास करनें वाले को बनबसा पुलिस नें बुधवार को दबोचा। बताया जा रहा है नेपाली नागरिक द्वारा फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड, डी0एल0 व अन्य प्रपत्र बनाकर हरियाणा में नौकरी की जा रही थी। जिसे सत्यापन के दौरान बनबसा में गिरफ्तार किया गया।