पूर्णागिरि: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका टनकपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के बैनर तले प्रशासक एसडीएम आकाश जोशी एवं अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में डॉ अब्दुल कलाम प्रोद्योगिकी संस्थान, हरेला क्लब सहित अन्य विभागों के द्वारा सामूहिक तिरंगा यात्रा निकाली गयी।