लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने बलरामपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु, सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और आवश्यक होने पर ब्लैक-लिस्ट करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 एवं कंठी घाट के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश से पहले जल निकासी सहित सभी जरूरी कार्य पूर्ण करने, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सड़क और पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#Balrampur #PWD #NH343 #InfrastructureDevelopment #chhattisgarhdevelopment
53 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 18, 2026