#SP का चंदनकियारी अनुमंडल के थाना-ओपी में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व मोहर्रम को लेकर दिए सख्त निर्देश।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चंदनकियारी थाना, भोजुडीह, आमलाबाद और वनगडिया ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए बाइक पेट्रोलिंग और नियमित गश्ती बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।
#BokaroPolice #Chandankiyari #SPInspection #JharkhandNews
SP Bokaro DC Bokaro
Chandankiyari, Bokaro | Jun 13, 2026