ग्यारसपुर: जलगंगा अभियान से बदला मानसरोवर तालाब, जलसंग्रहण क्षमता में होगी वृद्धि
ग्यारसपुर स्थित मानसरोवर तालाब को जलगंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत नया जीवन मिला है। वर्षों से जलकुंभी, गाद और झाड़ियों से भरे तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण और मरम्मत कर उसे पुनर्जीवित किया गया। ग्राम पंचायत, ग्रामीणों और विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से हुए इस कार्य में लोगों ने श्रमदान कर सक्रिय भागीदारी निभाई।