डुमरिया: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की अनूठी पहल, थाना बना बच्चों की पाठशाला।
Dumaria, Gaya | Jun 16, 2026 गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित छकरबँधा थाना क्षेत्र में पुलिस की एक सराहनीय पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना परिसर में प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक करीब 60 से 70 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष शमशेर आलम कर रहे हैं। उनके प्रयास से बच्चों को नियमित रूप से विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है।